झारखण्ड राँची

रिम्स के 1969 बैच के डॉक्टरों का 55 वर्षों के पुनर्मिलन कार्यक्रम

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक) सिटी ट्रस्ट हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में सोमवार को प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए डॉक्टरों ने कहा कि राजेंद्र चिकित्सा महाविद्यालय राँची के 1969 बैच के डॉक्टर 55 वर्षों के बाद पुनर्मिलन का आयोजन कर रहे हैं। इस पुनर्मिलन में इंग्लैंड, अमेरिका एवं भारतवर्ष के विभिन्न राज्यों एवं शहरों के सहपाठी जिन्होंने राजेन्द्र चिकित्सा महाविद्यालय की ख्याति कोने कोने तक फैलाई है, वे इक्कठे होंगे।

इस पुनर्मिलन मे सभी डॉक्टर खुशियाँ मनाएंगे। साथ ही बताया गया कि 30 नवंबर को डॉ.एम.एन.सिंह के सौजन्य से ट्यूलिप हॉस्पिटल रिंग रोड मे मिलन समारोह,
01 दिसंबर को कैपिटल हिल होटल मे सभी डॉक्टर अपने अपने विचार साझा करेंगे एवं व 02 दिसंबर को पतरातू डैम मे पिकनिक एवं खुशियाँ मनाएगें।

इस प्रेसवार्ता मे डॉ त्रिलोचन सिंह, डॉ एम.एन. सिंह, डॉ मनोज कुमार राय, डॉ ए.के.जगनानी, डॉ अशोक कुमार सिन्हा, डॉ पी. जी.सरकार, डॉ साबिर घोष, डॉ यू.एस.वर्मा, डॉ रमेश प्रसाद उपस्थित थे।

Related posts

हेमंत सोरेन 28 को सीएम पद की लेंगे शपथ, राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा किया पेश

admin

चिन्मय विद्यालय बोकारो का जेईई मेंस में शानदार परिणाम,108 छात्र एडवांस के लिए चयनित

admin

केलानिया विश्वविद्यालय ने सीयूजे के डॉ. उपेन्द्र कुमार सत्यार्थी को बनाया शोध सह-निर्देशक

admin

Leave a Comment