झारखण्ड राँची

रिम्स निदेशक ने किया अस्पताल भवन का निरीक्षण, लचर व्यवस्था देख जताई नाराज़गी

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): रिम्स निदेशक डॉ. राज कुमार ने मंगलवार को अस्पताल भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर निदेशक (प्रशासन) सीमा सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिरेन्द्र बिरूआ, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेश त्रिपाठी, डॉ. अजय कुमार, संपदा पदाधिकारी डॉ. शिव प्रिय समेत कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे। ग्राउंड फ्लोर पर फिजियोथेरेपी विभाग के पास की दीवार में सीलन, प्लास्टर गिरना और लोहे की छड़ें बाहर निकली मिलीं। निदेशक ने तुरन्त मरम्मत का आदेश दिया। विभाग की टूटी छत और अन्य कमजोर जगहों की भी मरम्मत करने को कहा।

हड्डी रोग विभाग की हालत सबसे ज्यादा खराब मिली, वहाँ ऑपरेशन थिएटर की छत टूटी हुई थी और लोहे की छड़ें बाहर दिख रही थीं।

निदेशक डॉ राज कुमार ने कहा कि ऐसी स्थिति मरीजों की जान के लिए खतरा है। उन्होंने वैकल्पिक ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था करने का आदेश दिया ताकि मरीजों का इलाज प्रभावित न हो। कई दीवारों में सीलन और मकड़ी के जाले दिखे।

इस पर डॉ. राज कुमार ने नाराज़गी जताई और कहा कि तुरन्त सभी जगहों की सफाई और मरम्मत कराई जाए। पीछे के हिस्से में भी लोहे की छड़ें बाहर दिख रही हैं, जिसे सुरक्षा के नजरिए से तुरंत दुरुस्त करने को कहा। अस्पताल की दीवारों के पास पेड़ उग आए हैं। निदेशक ने नाराज़गी जताते पेड़ हटाकर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

Related posts

झारखण्ड सरकार की अवर शिक्षा सचिव ने जे0के0आर0आर0 हिंदी प्लस टू स्कुल का किया निरीक्षण

admin

आईसीसी के सबसे युवा चेयरमैन बनें जय शाह, निर्विरोध रूप से चुनाव संपन्न, 1 दिसंबर को ग्रहण करेंगे पदभार

admin

अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने के लिए हम गंभीर: मंत्री

admin

Leave a Comment