झारखण्ड राँची

रेल टेका, डहर छेका आंदोलन : सुदेश–चंद्रप्रकाश समेत आजसू नेताओं की सक्रिय भागीदारी

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : कुड़मी समुदाय की मांगों के समर्थन में शनिवार को हुए रेल टेका, डहर छेका आंदोलन में आजसू पार्टी के शीर्ष नेता और कार्यकर्ता विभिन्न जिलों और रेलवे स्टेशनों पर उतरे।

पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो मूरी स्टेशन पर आंदोलनकारियों के साथ डटे रहे, वहीं गिरिडीह सांसद चन्द्रप्रकाश चौधरी और पूर्व विधायक डॉ. लम्बोदर महतो जोगेश्वर बिहार, चंद्रपुरा और पारसनाथ स्टेशनों पर शामिल हुए। मांडू विधायक निर्मल महतो ने चरही स्टेशन पर नेतृत्व किया और पूर्व विधायक सुनीता चौधरी बरकाकाना स्टेशन पर मौजूद रहीं।

इसके अलावा बोकारो जिला अध्यक्ष सचिन महतो, टिकैत महतो और नवीन महतो चंद्रपुरा स्टेशन पर सक्रिय रहे। केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो हेसालोंग और संजीव महतो संथालपरगना में आंदोलन में शामिल हुए। विभिन्न जिलों में कार्यकर्ताओं ने रेल परिचालन बाधित किया।

Related posts

जनता के विश्वास और उम्मीद को जीतना हमारा लक्ष्य : जितेन्द्र सिंह

admin

उपायुक्त ने मतदान केंद्रों के स्थल परिवर्तन के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि के साथ की बैठक

admin

जर्जर सड़क से राहगीरों को हो रही परेशानी, जन प्रतिनिधि से शिकायत के बाद भी स्थिति ज्यों की त्यों.

admin

Leave a Comment