झारखण्ड राँची राजनीति

लातेहार में आजसू का मिलन समारोह, सुदेश महतो ने युवाओं को संघर्ष के लिए किया आह्वान

लातेहार: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने कहा कि हेमंत सरकार में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है और जनता दरबार के नाम पर सरकार पिकनिक मना रही है। उन्होंने युवाओं से नया झारखंड गढ़ने के लिए संघर्ष का संकल्प लेने को कहा।

लातेहार नगर भवन में आयोजित मिलन समारोह सह कार्यकर्ता सम्मेलन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सुदेश महतो ने संगठन की मजबूती और युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। कार्यक्रम में डॉ. देव शरण भगत, प्रवीण प्रभाकर, संजय मेहता और अमित पांडेय सहित कई नेताओं ने संबोधन दिया।

इस मौके पर विभिन्न दलों के सैकड़ों कार्यकर्ता आजसू में शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का माहौल बना रहा।

Related posts

गोमिया : महिला से बाइक सवार ने झपटा पर्स, जाँच में जुटी पुलिस

admin

हजारीबाग में ACB की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी प्रह्लाद मांझी रंगेहाथ गिरफ्तार

admin

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर हजारीबाग में संगोष्ठी का आयोजन

admin

Leave a Comment