अपराध झारखण्ड पलामू

दुःखद : उत्पाद सिपाही बहाली में एक और युवक की मौत…

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची (ख़बर आजतक) : पलामू में उत्पाद सिपाही बहाली में एक और युवक की दौड़ लगाने के दौरान मौत हो गयी. युवक की पहचान दीपक कुमार पासवान के रूप में हुई है. दीपक की उम्र 25 साल थी. परिजनों के अनुसार 28 अगस्त को दीपक दौड़ लगाने के दौरान बेहोश हो गया था. दीपक ने नौ किलोमीटर की दौड़ पूरी कर ली थी.दसवें किलोमीटर पूरी करने के क्रम में वह बेहोश हो गया और गिर गया.

पुलिस ने दीपक को उठाकर सदर अस्पताल डाल्टनगंज में भर्ती करा दिया. स्थिति की गंभीर देखते हुए  उसे राँची (ओरमांझी) के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया.इसी दौरान सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गयी. दीपक पलामू जिला के पांडु थाना क्षेत्र के वृद्धखैरा गांव का रहने वाला था.

Related posts

कसमार : नोवाजारा बरई मे विधायक डॉ लम्बोदर महतो ने किया दवा दुकान का उद्घाटन

admin

अग्निशमन सेवा सुरक्षा सप्ताह के तहत सदर अस्पताल में किया गया मॉक ड्रील

admin

सिकिदरी थाना क्षेत्र के भुसूर जंगल मोड़ में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की स्पॉट डेथ, तीसरे ने भी तोड़ा दम

admin

Leave a Comment