गोमिया झारखण्ड पेटरवार बोकारो राजनीति

लोकल स्तर पर जानवरों की खरीदारी करे : डॉ लंबोदर महतो

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार प्रखंड के परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत बुधवार को प्रखंड के दो लाभुकों के बीच दो जोड़ा बैल का वितरण मुख्य अतिथि गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, उप प्रमुख सीमा देवी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष मुकेश कुमार महतो व जिप सदस्य प्रह्लाद महतो ने संयुक्त रूप से किया।

इस संबंध में विधायक ने आपूर्ति कर्ता से कहा कि लोकल स्तर पर जानवरों की खरीदारी करे। कहा कि आपने जो छत्तीसगढ़ से जानवर खरीद के लाए है उससे बेहतर झारखंड के जानवर होते है और आगे इस बात का ध्यान रखे कि लोकल बाजार से जानवर की खरीदारी करे ताकि जो दूसरे राज्यों की तुलना में बेहतर होगा। प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ अनंत सागर ने बताया कि इस योजना के तहत हरिजन, आदिवासी और आदिम जनजाति समुदाय लोगों को 90 फीसदी अनुदान पर जोड़ा बैल दिया जा रहा है इसमें लाभुक को मात्र 10 फीसदी राशि वापस करना होगा।

आज जिस लाभुकों को जोड़ा बैल दिया गया है उसका बीमा भी तीन वर्षो का है। जिन लाभुकों को यह लाभ दिया गया है उनमें उत्तासारा पंचायत के बचनदेव तुरी और उलगढ़ा पंचायत के झिरके निवासी राम प्रसाद मांझी के नाम शामिल है।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि कौशल्या देवी, आजसू के जिला प्रवक्ता ओम प्रकाश सहगल, बलदेव महतो, चंदन सिन्हा सहित अन्य मौजूद रहे।

Related posts

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा चास स्थित एकलव्य इंटरनेशनल स्कूल में उधमिता प्रोत्साहन पर बच्चों के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया

admin

विश्व खाद्य दिवस पर आईसीएआर-आईआईएबी, रांची में किसान गोष्ठी एवं इनपुट वितरण कार्यक्रम

admin

योगिक साइंस एवं नेचुरोपैथी विभाग के छात्र-छात्राओं का जज एवं कोच ट्रेनिंग सेमिनार में उत्कृष्ट प्रदर्शन

admin

Leave a Comment