झारखण्ड राँची राजनीति

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का स्थापना दिवस उत्साह और एकजुटता के साथ सम्पन्न

नितीश मिश्रा

रांची? ख़बर आजतक) : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), झारखंड का स्थापना दिवस समारोह प्रदेश कार्यालय रांची में उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष बीरेन्द्र प्रधान ने किया। दीप प्रज्वलन और स्व. रामविलास पासवान तथा डॉ. भी.रा. आंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
प्रधान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी और संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा आगामी चुनावों के लिए सशक्त तैयारी पर जोर दिया।
समारोह में उमेश तिवारी, उमेश पासवान, अभिषेक राय सहित कई पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे तथा संगठन की एकता और जनसेवा का संकल्प लिया।

Related posts

वाटरशेड महोत्सव 2025 हेतु देशव्यापी सोशल मीडिया प्रतियोगिता शुरू

admin

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा

admin

कोटपा के तहत सिटी थाना क्षेत्र में 19 दुकानों का काटा गया चालान

admin

Leave a Comment