झारखण्ड राँची राजनीति

चिराग पासवान से मुलाकात में लोजपा नेता बिरेन्द्र प्रधान ने तय की संगठन विस्तार की दिशा, बिहार चुनाव पर भी बनी रणनीति

नितीश_मिश्र, राँची

राँची (खबर_आजतक): लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से शिष्टाचार भेंट की। लेकिन यह मुलाकात केवल औपचारिक नहीं रही — इसमें संगठन और आगामी चुनावों को लेकर कई अहम फैसलों की नींव रखी गई।

बैठक के दौरान झारखंड में पार्टी के संगठनात्मक विस्तार पर विस्तार से चर्चा हुई। बिरेन्द्र प्रधान ने प्रदेश में बूथ स्तर तक पार्टी को मज़बूत करने, सदस्यता अभियान को गति देने और अनुशासनहीन कार्यकर्ताओं पर कठोर रुख अपनाने की बात रखी। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी सहमति जताई और ज़मीनी स्तर पर मजबूत संगठन निर्माण के लिए रणनीति साझा की।

इसके साथ ही बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर भी विशेष चर्चा हुई। चिराग पासवान ने झारखंड प्रदेश के कार्यकर्ताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया और उनसे बिहार में पार्टी की मजबूती में योगदान देने का आग्रह किया।

मुलाक़ात के बाद बिरेन्द्र प्रधान ने कहा, “राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान जी के नेतृत्व में पार्टी झारखंड में नया मुकाम हासिल करेगी। हम संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाकर आगामी चुनावों में निर्णायक भूमिका निभाने को तैयार हैं।”

Related posts

शिक्षा लोन की आड़ में छात्रों को प्रताड़ित करता है बैंक, इस कार्रवाई की आवश्यकता : अजय राय

admin

पेटरवार : मंदिर में ठनका गिर जाने से मामूली रूप से हुई क्षतिग्रस्त

admin

आजसू का मिलन सह अभिनंदन समारोह में कई लोगों ने थामा पार्टी का दामन

admin

Leave a Comment