झारखण्ड राँची

वार्ड 18 से पार्षद पद के लिए सबलू मुंडा ने ढोल-नगाड़ों के साथ किया नामांकन


रांची : चडरी अखड़ा पूजा स्थल में माथा टेकने के बाद सोमवार को वार्ड 18 के पार्षद प्रत्याशी सबलू मुंडा अपने हजारों समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक उत्साह के बीच नामांकन दाखिल करने रांची स्थित उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। इस दौरान क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।


मीडिया से बातचीत में सबलू मुंडा ने कहा कि वार्ड 18 की जनता आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। क्षेत्र अब भी मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है। उन्होंने वादा किया कि यदि जनता ने उन्हें जीत दिलाई तो वार्ड 18 के लोगों को पानी, सड़क, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।


मौके पर केंद्रीय सरना समिति अध्यक्ष बबलू मुंडा सहित सुरेन्द्र लिंडा, संजय नायक, विक्की सोनी, बबलू खान, मनीष वर्मा, राजू लोहरा, बिरसी देवी, खुशबू देवी, तारा देवी समेत बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग उपस्थित

Related posts

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को गोमिया में श्रद्धांजलि, भाकपा माले और पुलिस महकमे ने किया मौन धारण

admin

28 सितंबर को बोकारो के सर्कस मैदान में रास डांडिया, अक्षरा सिंह संग टेक्नो डीजे करेंगे धमाल

admin

डॉ याज्ञवल्क्य शुक्ल पुन: बनाए गए अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री, अभाविप प्रदेश कार्यालय में की गई आतिशबाजी व मिठाई खिलाकर दी बधाई

admin

Leave a Comment