झारखण्ड राँची राजनीति

विरेन्द्र प्रधान से मिले हिमंता, आधे घंटे तक हुई वार्ता

नितीश मिश्रा, राँची

राँची(खबरआजतक): असम के मुख्यमंत्री सह भाजपा झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंता विश्वकर्मा शनिवार को लोजपा (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान से उनके डोरंडा स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकत की। हिमंता विश्वकर्मा एवं बिरेन्द्र प्रधान के बीच करीब आधे घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद हिमंता विश्वकर्मा अपने गाड़ी में साथ बिठाकर लोक जनशक्ति पार्टी (आर) के प्रदेश अध्यक्ष बिरेन्द्र प्रधान को सामूहिक प्रेसवार्ता के लिए भाजपा कार्यालय लेकर पहुँचे।इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी के जमुई सांसद सह प्रदेश प्रभारी अरुण भारती मौजूद थे।

वहीं चुनाव के वक़्त अपने घटक दल लोजपा के राज्य प्रमुख से मुलाक़ात को लेकर हिमंता विश्वकर्मा ने बताया कि लोजपा हमारा महत्वपूर्ण घटक दल है। भाजपा अपने सभी दलों को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है।

इस मौके पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य विजय प्रधान, किसान प्रकोष्ठ क प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद सिंह, प्रदेश प्रवक्ता उमेश तिवारी, प्रदेश आईटी सेल के अध्यक्ष अभिषेक राय, कार्यालय प्रभारी राजेश रंजन वर्मा एवं रतन पासवान मौजूद थे।

Related posts

उत्क्रमित मध्य विद्यालय प्रखंड कॉलोनी पेटरवार में स्मार्ट क्लास से बच्चों को दी जा रही शिक्षा

admin

बोकारो में कुल 10439 अभ्यर्थियों ने दी सीटेट की परीक्षा, दूसरे दिन 736 रहे अनुपस्थित

admin

लोहरदगा में सदाचार समिति की समीक्षात्मक बैठक, योजनाओं की प्रगति व अनुकंपा नियुक्ति पर चर्चा

admin

Leave a Comment