झारखण्ड राँची

विश्व दिव्यांग दिवस पर डीएवी बरियातू छात्रों का सेवा-संवेदना से भरा दौरा

नितीश मिश्रा

राँची : विश्व दिव्यांग दिवस पर डीएवी बरियातू के छात्रों ने गुरु नानक होम फ़ॉर हैंडिकैप्ड चिल्ड्रन का दौरा कर वहाँ रह रहे 45 नि:शक्त बच्चों से मुलाकात की। अधिकांश कर्मचारी भी दिव्यांग होते हुए समर्थभाव से सेवा में जुटे हैं। छात्रों ने बच्चों की दिनचर्या व समस्याओं को समझा, जिससे कई की आँखें नम हो गईं। विद्यालय की संगीत टीम ने भक्ति-गीत प्रस्तुत कर वातावरण भावुक बना दिया। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार मिश्रा के निर्देशन में आयोजित इस भ्रमण का उद्देश्य बच्चों में संवेदना व मानवीय मूल्यों का विकास था। विद्यालय ने कंबल, फल व बिस्कुट भेंट किए और छात्रों ने अपने हाथों से मिठाइयाँ बाँटी। प्राचार्य ने निष्काम सेवा को ही सच्ची उपासना बताते हुए संस्थान को धन्यवाद दिया।

Related posts

डीएवी स्वांग में रन फॉर फन मैराथन का सफल आयोजन

admin

बिहार में विपक्ष की एकजुटता देखकर भाजपा बैचेन: राजद

admin

गोमिया : त्यौहार से पहले प्रशासन सतर्क, एसपी ने लिया सुरक्षा इंतजामों का जायजा

admin

Leave a Comment