झारखण्ड बोकारो

विस्थापित ग्रामीण हो रहे हैं बीएसएल के प्रदूषण के शिकार : कुमार अमित

भाजपा के “एक पेंड़ माँ के नाम” अभियान के तहत मधुडीह में किया वृक्षारोपण

बोकारो (ख़बर आजतक) : भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने पार्टी के “एक पेंड़ माँ के नाम” अभियान के तहत विस्थापित गाँव मधुडीह में वृक्षारोपण किया। इस दौरान कुमार अमित ने कहा कि देश के पर्यावरण को संरक्षित करने में यहाँ के गाँवों की भूमिका महत्वपूर्ण है। शहरों के प्रदूषण और पेंड़ों की कटाई के बावजूद गाँवों के हरियाली के कारण हीं आज देश का पर्यावरण बहुत हद तक संरक्षित है।

बोकारो के विस्थापित गाँव बोकारो स्टील प्लांट के प्रदूषण का शिकार हो रहे हैं। आए दिन इस क्षेत्र के ग्रामीण प्रदूषण के कारण गम्भीर रोगों के शिकार होकर अपनी जान गँवा रहे हैं। प्रबंधन और प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं के वृक्षारोपण जैसे रचणात्मक कार्य भी पर्यावरण को संरक्षित करने में सहायक हैं। इस बार भाजपा कार्यकर्ताओं ने “एक पेंड़ माँ के नाम” अभियान के तहत झारखण्ड में भीं लाखों पेंड़ लगाएँ हैं। वृक्षारोपण के बाद उन पौधों का संरक्षण भी कार्यकर्ताओं की हीं ज़िम्मेदारी है जिसे पुरा करना सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। इस मौक़े पर भाजपा के कुलदीप महतो, अशोक महली, अमित गिरी, सुजीत कुमार, शिवानंद बेदिया, लालबाबू, विजय महतो, अनमोल, अनिकेत राज महली आदि भी उपस्थित थे।
संलग्न-फ़ोटोग्राफ़

Related posts

सीईओ ने कर्मचारियों के साथ की बैठक, राजस्व मामलों के निष्पादन हेतु सोमवार को लगेगा जनता दरबार

admin

अभाविप के राष्ट्रीय अधिवेशन में दिया जाएगा प्रा. यशवंतराव केलकर युवा पुरस्कार

admin

बोकारो चैंबर आफ कोमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सदस्यों ने सांसद व बीएसएल के प्रभारी निदेशक से की मुलाक़ात

admin

Leave a Comment