झारखण्ड धार्मिक पेटरवार बोकारो

व्रती महिलाएं मंत्रों का जप करते हुए डूबते हुए सूर्य को दी अर्घ्‍य

पंकज सिन्हा, पेटरवार

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार लोकआस्‍था का महापर्व आज पेटरवार के आसपास के‌‌ क्षेत्र में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज छठ पूजा में तीसरा और सबसे महत्‍वपूर्ण दिन है। आज शाम को व्रती महिलाएं विशेष मंत्रों का जप करते हुए डूबते हुए सूर्य को अर्घ्‍य दी । छठ पूजा में लोग पूरी श्रृद्धा और आस्‍था के साथ शामिल हुए।

छठ के व्रत में छठी मइया की पूजा की जाती है और सूर्यदेव की उपासनी की जाती है। मनौती के साथ छठ का व्रत रखा जाता है, छठी मइया उसे जरूर पूर्ण करती हैं छठ पूजा पेटरवार के आसपास के तालाबोंऔर अम्बगाढ़ के घाट पर की गई। इस दिन व्रती निर्जला व्रत करके शाम के वक्‍त सूर्य को अर्घ्‍य देते हैं। पूजा के लिए बांस की टोकरी या फिर सूप में ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना और अन्य सामग्री रखी जाती है। इसके साथ लोक गीत गाते हुए छठ पूजा में विशेष मंत्रों का उच्‍चारण किया गया। छठी मइया का ध्‍यान करते हुए व्रती महिलाएं पानी में खड़े होकर सूर्य देवता को प्रसाद अर्पित करती हैं और डूबते सूर्य को अर्घ्‍य देती हैं। पेटरवार प्रशासन सभी छठ घाटों में व्यवस्था संभालते हुए नजर आए।

Related posts

पूर्व रेलवे का आसनसोल मंडल ‘श्रावणी मेला-2024’ के लिए संवर्धित सुख-सुविधाओं के साथ काँवरियों का स्वागत करता है

admin

राजमहल और साहेबगंज शहर के जर्जर सड़क का निर्माण अविलंब हो: अनन्त ओझा

admin

एमआर अभियान के 39वें दिन 08 हज़ार से अधिक बच्चों को दिया गया टीका

admin

Leave a Comment