राँची

शरद यादव के निधन से राजद में शोक

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि महान समाजवादी नेता, चिंतक, सामाजिक न्याय धर्मनिरपेक्ष ताकतों को मजबूत करने वाले नेता शरद यादव का निधन अपूरणीय क्षति। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे तथा उनके चाहने वाले एवं उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।

  इस दौरान प्रधान महासचिव संजय प्रसाद यादव ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनका निधन से एक राजनीतिक अध्याय की समाप्ति पूरे समाज के लिए दुखद है पूरा राजद परिवार मर्माहत और दु:खी है।

इनके निधन पर पूर्व मंत्री सुरेश पासवान, पूर्व सांसद घुरन राम ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि हमलोगो के बीच से एक सामाजिक विचारक का चले जाना अत्यंत पीड़ा दायक और दु:खदायक है ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
 उनके निधन पर शुक्रवार को प्रदेश राजद कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया तथा स्व शरद यादव के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
उनके आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई की उनके परिवार को दु:ख सहन करने की शक्ति दे।

    इस दौरान राजद नेताओं ने कहा कि हमलोगो के बीच से महान समाजवादी नेता का अचानक चले जाना मर्माहत करने वाली घटना है जिसकी भरपाई संभव नहीं है। 

इस शोक सभा में मुख्य रुप प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश यादव,श्यामदास सिंह, युवा अध्यक्ष रंजन यादव, महिला अध्यक्ष रानी कुमारी, मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, प्रवक्ता अनिता यादव, शैलेंद्र शर्मा, महासचिव कमलेश यादव, मनोज पाण्डेय, रामकुमार यादव, मदन यादव, राजकिशोर यादव,संगीता पाल,अजय यादव,राहुल कुमार बिरकेश्वर पाण्डेय,शालिग्राम यादव आदि उपस्थित थे।

Related posts

राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने अल्बर्ट एक्का की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि, कल्पना भी थी मौजूद

admin

150 युवाओं ने थामा झारखंड बिरसा सेना का दामन, पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

admin

झारखण्ड चैंबर के कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न, यातायात की समस्या पर सदस्यों ने जताई चिन्ता

admin

Leave a Comment