झारखण्ड राँची राजनीति

शराब घोटाले को दबाने का खेल, सरकारी संरक्षण में चल रही साजिश : बाबूलाल मरांडी


राँची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के कथित शराब घोटाले को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला अब केवल भ्रष्टाचार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे सरकारी संरक्षण में रफा-दफा करने का गंदा खेल बन चुका है।


मरांडी ने आरोप लगाया कि जब महालेखाकार की ऑडिट टीम घोटाले से जुड़ी फाइलें और हिसाब मांगती है, तो संबंधित विभाग टालमटोल और सीनाजोरी पर उतर आते हैं। आबकारी विभाग ही नहीं, बल्कि कई अन्य विभाग भी ऑडिट के लिए फाइलें देने से इनकार कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विभागों का यह कहना कि फाइलें एसीबी ले गई है, अब पूरी तरह संदिग्ध लगने लगा है। मरांडी ने आरोप लगाया कि जांच के नाम पर फाइलों को ‘बंधक’ बनाकर न ऑडिट होने दिया जा रहा है और न ही सच्चाई सामने आने दी जा रही है। उन्होंने इसे झारखंड की जनता के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात

Related posts

जेवरियन परिवार बोकारो ने मनाया रविंद्रनाथ टैगोर की 163 वी जयंती

admin

ऐसा लगा की पेटरवार के धरती पर स्वयं श्रीराम आ गए है : डॉ लंबोदर महतो

admin

किस जाति से आते हैं नितिन नबीन, जिन्हें BJP ने सौंपी कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी? जानिए परिवार से राजनीति तक का पूरा सफर

admin

Leave a Comment