झारखण्ड राँची

श्रीनाथ विश्वविद्यालय में मेगा जॉब फेयर, 39 कंपनियां पहुंचीं; 810 युवाओं ने कराया पंजीकरण


जमशेदपुर (ख़बर आजतक) ‘ आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय परिसर में शुक्रवार को अप्रेंटिसशिप-कम-जॉब फेयर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम के तहत Board of Practical Training के सहयोग से संपन्न हुआ।


मेगा फेयर में 39 नामी कंपनियों ने भागीदारी की। इनमें Tata Steel Limited, Ramakrishna Forgings Limited, Central Mine Planning and Design Institute, Bharat Coking Coal Limited व Hindalco Industries Limited शामिल रहीं।
कुल 810 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जबकि 521 अभ्यर्थी वॉक-इन इंटरव्यू में शामिल हुए। कंपनियों ने 2634 रिक्तियों के लिए चयन प्रक्रिया चलाई। वर्ष 2021 से 2025 के बीच स्नातक व डिप्लोमा उत्तीर्ण युवाओं को उद्योग विशेषज्ञों से सीधे संवाद का अवसर मिला। आयोजन को युवाओं ने सराहा।

Related posts

जनता दरबार में गूंजे शिक्षकों और रैयतों की पीड़ा, प्रभारी नियाज अहमद ने सुनी शिकायतें

admin

राज्य में ग़रीब, आदिवासी, दलित का मारा जा रहा हक: संतोष सोनी

admin

बोकारो में 7-8 फरवरी को सीटीईटी, 10 केंद्रों पर 11,522 अभ्यर्थी होंगे शामिल

admin

Leave a Comment