झारखण्ड राँची

श्री रामलला पूजा समिति के पंडाल का निरीक्षण करने पहुँचे विधायक सीपी सिंह

नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): राँची विधानसभा क्षेत्र के विधायक सी.पी. सिंह ने श्री रामलला पूजा समिति द्वारा बनाए जा रहे भव्य पूजा पंडाल का निरीक्षण करने पहुँचे। निरीक्षण के दौरान समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी सहित अन्य पदाधिकारीगण की उपस्थिति रही।

पंडाल निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए सीपी सिंह ने समिति को आवश्यक सुझाव दिए और कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में समरसता और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने सभी से मिलकर आयोजन को भव्य बनाने का आह्वान किया।

निरीक्षण के क्रम में विधायक सीपी सिंह ने समिति के सदस्यों व स्थानीय युवाओं से मुलाकात कर उनकी तैयारियों व समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने आश्वासन दिया कि आयोजन की सफलता के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

Related posts

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को गोमिया में श्रद्धांजलि, भाकपा माले और पुलिस महकमे ने किया मौन धारण

admin

एसबीयू में एक दिवसीय सेमिनार आयोजित

admin

हटिया विधानसभा के अंतर्गत संजय सेठ द्वारा चलाया गया महाजनसंपर्क अभियान

admin

Leave a Comment