झारखण्ड राँची

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आदित्य विक्रम के आवास पर हवन पूजन का आयोजन

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर सोमवार को झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स काँग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल के लालपुर डिस्टलरी पुल स्थित आवास में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम जी का हवन-पूजन किया गया। 11 पंडितों द्वारा प्रातः 11 बजे से पूरे मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अनुष्ठान हुआ। आदित्य विक्रम जयसवाल पूरे परिवार के साथ पंडित राजेश के सानिध्य में अनुष्ठान सपन्न किए। इसके उपरांत भजन-कीर्तन हुआ और श्रीरामभक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

इस अनुष्ठान कार्यक्रम में केशव महतो कमलेश, संजय पांडेय, मुन्ना सिंह,प्रोफेशनल्स कांग्रेस की प्रदेश सचिव मीनाक्षी सिंह, अंकुर अनिल कोऑर्डिनेटर श्रवण जैन, पायल जैन, सरवर पॉल, लोकसभा अध्यक्ष भुवनेश ठाकुर, प्रभात अग्रवाल, अनिल सिंह, महानगर अध्यक्ष कृष्ण सहाय, ग्रामीण अध्यक्ष संजीव महतो शामिल थे।

इस मौके पर पुजारियों ने भजन के माध्यम से बताया कि भगवान राम अपने गुणों की वजह से ही मर्यादा पुरुषोत्तम कहलाए है। भगवान राम एक महान राजा थे। उन्होंने दया, सत्य, सदाचार, मर्यादा, करुणा और धर्म का पालन किया। भगवान राम ने समाज के लोगों के सामने सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया था। इसी कारण से उनको मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। भगवान राम में ऐसे कई गुण पाए जाते हैं, जो वर्तमान में हर इंसान में होना बेहद आवश्यक है। रामायण में उनके चरित्र और कामों का जिक्र किया गया है, जो उनके मौलिक मानवीय और आदर्शों को गुणों को प्रस्तुत करते हैं।

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स काँग्रेस के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि भगवान श्रीराम के कई मित्र थे। हर वर्ग के व्यक्तियों और सभी जाति के साथ भगवान राम ने मित्रता की भूमिका निभाई। सभी रिश्तों को भगवान राम ने दिल से निभाया। चाहे वो निषादराज या विभीषण और केवट हो या सुग्रीव। भगवान श्रीराम के मार्ग पर हमसभी लोगों को चलने की जरूरत है तभी देश व राज्य सुख-शांति, समृद्ध हो पाएगा।

इस मौके पर मनोरंजन जायसवाल, प्रीयोरंजन जायसवाल, शशि रंजन जायसवाल, जया जयसवाल, विजयश्री सहदेव, सूर्य विजय जायसवाल, अभ्युदय विजय जायसवाल, नवीन जयसवाल, पप्पू जयसवाल, बबलू जायसवाल, प्रेम कुमार, नितिन निशान्त, विकी गोप, विवेक धान मौजूद थे।

Related posts

ट्रीपल आईटी राँची के नव स्थापित सीएसआर सेल करेगा दो दिवसीय सीएसआर कॉन्क्लेव का आयोजन

Nitesh Verma

बोकारो :+गुरुजी स्वामी तेजोमयानंद जी का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया

Nitesh Verma

डीजीपी से मिला झारखंड चैंबर का प्रतिनिधिमंडल

Nitesh Verma

Leave a Comment