राँची

संतोष कुमार सोनी ने इंटक के राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा…

(खबर_आजतक): श्रमिक नेता संतोष कुमार सोनी ने इंटक के राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस आशय से संबंधित पत्र इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दूबे को प्रेषित किया है। इस दौरान अपने पत्र में संतोष कुमार सोनी ने चंद्रशेखर दूबे के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा है कि निजी कार्य व्यस्तता के कारण संगठन के लिए समय निकाल पाना संभव नहीं हो पा रहा था, इसलिए वह राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता के पद से इस्तीफा दे रहे हैं। वहीं संतोष कुमार सोनी ने कहा कि इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर दूबे का वह काफी सम्मान करते हैं। उन्हीं के मार्गदर्शन में श्रमिक हितों के लिए संगठन से जुड़कर संघर्षशील रहे। व्यक्तिगत तौर पर वह चंद्रशेखर दूबे के सदैव आभारी रहेंगे।

Related posts

एसबीयू में छह दिवसीय समर कैंप का समापन, योग वैकल्पिक चिकित्सा और विजुअल आर्ट के प्रतिभागियों को मिला प्रमाण-पत्र

admin

आजसू छात्र संघ में सैंकड़ों युवाओं की हुई एंट्री, संगठन को मिली नई ऊर्जा

admin

वर्चुअल लैब्स के उपयोग में एसबीयू झारखंड में प्रथम

admin

Leave a Comment