झारखण्ड राँची

संत जेवियर्स कॉलेज में जेवियर उत्सव के दूसरे दिन भी छाया उत्साह

नितीश मिश्रा

रांची: संत जेवियर्स कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय जेवियर उत्सव के दूसरे दिन भी परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक नृत्य से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने बॉलीवुड और हॉलीवुड गीतों पर शानदार प्रस्तुतियां दीं। संगीत प्रतियोगिता में भावपूर्ण गीतों ने श्रोताओं का मन मोह लिया। कॉलेज परिसर में कबाड़ से जुगाड़, फेस पेंटिंग, मोनो एक्ट, कोलाज, रंगोली, हॉट सीट, शू आर्ट और थेस्पियानोवा नाटक जैसी विविध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पूर्व दिवस की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का समापन आदि शक्ति बैंड की जोशीली प्रस्तुति से हुआ, जिसमें गायक विशाल जैन के गीतों पर छात्र-छात्राएं झूमते नजर आए। अगले दिन कैंपस बैंड और सादरी बैंड की प्रस्तुति होगी।

Related posts

डीलर कमीशन में बढ़ोतरी नहीं होने से पेट्रोल पंप चलाने में हो रही कठिनाई: एसोसिएशन

admin

काउंटिंग के दौरान कृषि बाजार प्रांगण से बाहर निकलने वाले एजेंट को दोबारा एंट्री नहीं दी जाएगी: उपायुक्त

admin

खैराचातर महाबीर चौक में छापामारी, 80.25 लीटर अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

admin

Leave a Comment