झारखण्ड राँची

सतीश झा ने संभाला सीएमपीडीआई के सीएमडी का अतिरिक्त प्रभार

राँची (ख़बर आजतक) : सतीश झा ने सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (अतिरिक्त प्रभार) का कार्यभार ग्रहण किया। वे वर्तमान में ईसीएल के सीएमडी भी हैं। उन्होंने नागपुर विश्वविद्यालय से माइनिंग इंजीनियरिंग, आईआईटी (आईएसएम) धनबाद से एम.टेक. और आईआईटी-बीएचयू से पीएचडी कर रहे हैं। सतीश झा ने 1990 में बीसीसीएल से अपने करियर की शुरुआत की और एनसीएल, एसईसीएल व सीएमपीडीआई में विभिन्न पदों पर कार्य किया। उन्होंने एनसीएल की अमलोहरी परियोजना में “ओबी टू एम-सैंड प्लांट” की स्थापना में अहम भूमिका निभाई और 2003 में “एसईसीएल सम्मान” से सम्मानित हुए। 35 वर्षों के अनुभव के साथ वे कोयला उद्योग के लिए एक मूल्यवान नेतृत्व साबित होंगे।

Related posts

सीसीएल मुख्यालय में 118 कर्मियों को गरिमामय विदाई

admin

भुवनेश्वर मेहता की अध्यक्षता में झारखण्ड विस्थापित संघर्ष मोर्चा की बैठक आयोजित, विभिन्न मुद्दों को लेकर किया गया विचार-विमर्श

admin

चेंबर चुनाव: चुनावी आचार संहिता को लेकर प्रत्याशियों के साथ चुनाव समिति की बैठक संपन्न

admin

Leave a Comment