झारखण्ड राँची

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन

रांची (ख़बर आजतक) : सरला बिरला पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शिक्षकों ने हिंदी की महत्ता, वैश्विक स्तर पर इसका वर्चस्व और भाषा के विकास पर प्रकाश डाला। महाभारत के अर्जुन-कर्ण संवाद के माध्यम से हिंदी की गहराई को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। “हिंदी हमसे कह रही है” शीर्षक पर प्रस्तुति ने श्रोताओं को आत्ममंथन के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने कविताएँ, नारे और विचार प्रस्तुत कर हिंदी के प्रति अपने सम्मान और प्रेम को अभिव्यक्त किया। प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने सभी को शुभकामनाएँ देते हुए हिंदी के संरक्षण और प्रचार-प्रसार को भारत की सांस्कृतिक पहचान का आधार बताया।

Related posts

एनडीए की प्रचंड जीत पर रांची में लोजपा (रामविलास) का भव्य विजय जुलूस

admin

आमजन की जरुरतों-आकांशाओं की पूर्ति के लिए मजबूती से बढ़ती रहेगी काँग्रेस : बंधु

admin

जानकारी : रक्षाबंधन पर बनेंगे ये शुभ योग, राखी के लिए मिलेगा कल सिर्फ इतने घंटे का मुहूर्त

admin