झारखण्ड राँची

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना जन्माष्टमी उत्सव

नितीश मिश्रा, राँची

रांची (ख़बर आजतक) : सरला बिरला पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। नर्सरी, केजी-1 और केजी-2 के नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राएँ राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे नज़र आए और डांडिया नृत्य में भाग लेकर समारोह में रंग भर दिया। उनकी पारंपरिक पोशाक और मासूम मुस्कान ने पूरे विद्यालय परिसर को उत्सवी माहौल से सराबोर कर दिया।

प्रथम कक्षा के विद्यार्थियों ने कृष्ण संदेश पर आधारित भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि पाँचवीं कक्षा के छात्रों ने बांसुरी निर्माण की रचनात्मक गतिविधि के माध्यम से भगवान कृष्ण के प्रिय वाद्य यंत्र के बारे में सीखा और अपनी कला का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर कृष्ण लीला पर आधारित एक झांकी भी सजाई गई, जिसने कार्यक्रम को और भी आकर्षक और दिव्य बना दिया। पूरा उत्सव श्रद्धा, रचनात्मकता और सांस्कृतिक उमंग से परिपूर्ण रहा, जिसने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी।

Related posts

14 मार्च-2024 (बुधवार) को विश्व किडनी दिवस के मौक़े पर RNB हॉस्पीटल एंड पाल आई रिसर्च सेन्टर, 180, कोऑपरेटिव काॅलोनी में निःशुल्क किडनी जांच शिविर लगाया जायेगा.. जाँच बोकारो के जाने माने डॉ मुकतेश्वर रजक ( नेफ्रोलॉजिस्ट) द्वारा की जायेगी…..

admin

GGSESTC कांड्रा मे उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

admin

राँची महानगर ने किया जंबो कमिटी का गठन

admin

Leave a Comment