झारखण्ड राँची

सरला बिरला में डायरेक्टर जनरल गोपाल पाठक ने किया ध्‍वजारोहण

रिपोर्ट : नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में झंडोत्तोलन का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डायरेक्टर जनरल प्रो. गोपाल पाठक, प्रभारी कुलपति एसबी डाडीन, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा विशेष तौर पर उपस्थित थे। इस मौक़े पर वक्ताओं ने स्वतंत्रता दिवस के महत्त्व पर प्रकाश डाला।

वहीं झंडोत्तोलन के बाद विवि परिवार के सदस्यों को संबोधित करते हुए डॉ. प्रदीप वर्मा ने स्वतंत्रता दिवस के एक सप्ताह पूर्व ही इससे संबंधित कार्यक्रमों का शुभारंभ करने की सलाह दी।

इस अवसर पर विवि के डायरेक्टर जनरल प्रो. गोपाल पाठक ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता से जुड़े मूल्यों को सहेजकर रखने की बात की। साथ ही प्रभारी कुलपति ने देश के वीरों को याद करते हुए उनके देशप्रेम और बलिदान से सीख लेने को प्रेरित किया।

इस अवसर पर वीके सिंह, प्रवीण कुमार, सतीश कुमार, नीलिमा पाठक, पीके गोश्वामी, संदीप कुमार, सुभानी बाड़ा, हरिबाबू शुक्ला आदि मौजूद थे।

Related posts

संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री ने सांसद संजय सेठ के काम की सरहाना की राँची लोकसभा के लिए गौरव का पल

admin

राज्यपाल से मिले पद्मश्री अशोक भगत, संस्था की गतिविधियों से करवाया अवगत

admin

भारत माता की जयघोष के साथ डीएवी-6 के 400 विद्यार्थियों ने चंद्रयान-3 का किया स्वागत|

admin

Leave a Comment