कसमार गोमिया झारखण्ड बोकारो राजनीति

सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने लाभुकों के बीच गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा का किया वितरण

रिपोर्ट : पंकज सिन्हा

पेटरवार (ख़बर आजतक) : पेटरवार प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत पंचायत सचिवालय सह राजीव गांधी सेवा केंद्र में बुधवार को गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने हमारा संकल्प विकसित भारत को लेकर पंचायत के लोगों को शपथ दिलाई। शपथ दिलाते हुए सांसद ने कहा कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे, देश की संवृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे, भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे तथा नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान पंचायत के सात लाभुकों के बीच प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर और गैस चूल्हा प्रदान किया गया। सांसद ने कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए आप सभी को संकल्प लेना होगा तभी यह देश विकसित बन सकेगा। कहा कि प्रधानमंत्री ने आम लोगों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है जिसका लाभ लेना चाहिए। सांसद ने 22 जनवरी को घर-घर में दीप जलाने का आग्रह किया और महिलाओं के बीच मिट्टी का दिया का वितरण किया।
मौके पर जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो, मुखिया निहारिका सुकृति, बी डी ओ संतोष कुमार महतो, सी ओ अशोक राम, कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ अनिल कुमार, भाजपा नेता सुधीर कुमार सिन्हा, रवि शंकर जायसवाल, अनिल स्वर्णकार, मुमताज अंसारी, असित कुमार बनर्जी, पंकज कुमार सिन्हा, स्वरुप सहाय, रितेश कुमार सिन्हा, रतन महतो, चंदन सिन्हा, सीना नायक , गणेश रजवार, वार्ड सदस्य सहित महिला पुरुष काफी संख्या में मौजूद रहे।

Related posts

“व्यापारियों के लिए आदित्य विक्रम आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत अपर बाजार क्षेत्र में व्यापारियों की समस्याओं से अवगत हुए आदित्य विक्रम जयसवाल, बोले ‐ “जल्द व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलूँगा”

Nitesh Verma

राँची : ₹ 2000 के नोट बंद करने का निर्णय स्वागत योग्य: चैंबर

Nitesh Verma

संजय सिंह यादव ने राजद प्रदेश कार्यालय में किया ध्‍वजारोहण

Nitesh Verma

Leave a Comment