झारखण्ड राँची राजनीति

सांसद पप्पू यादव ने अजय नाथ शाहदेव के पक्ष में हटिया में किया चुनाव प्रचार

अजय नाथ शाहदेव के पक्ष में हटिया की जनता एकजुट: पप्पू यादव

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): काँग्रेस नेता और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को हटिया विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन के प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान पप्पू यादव ने हटिया, जगन्नाथपुर, सेक्टर 2 मार्केट, पंचमुखी मंदिर, डोरंडा में आयोजित नुक्कड़ सभा और पदयात्रा के माध्यम से जनता को अजय नाथ शाहदेव के पक्ष में मतदान करने का अपील की। पप्पू यादव ने कहा कि राज्य में हेमन्त सोरेन को एक बार फिर मुख्यमंत्री बनाना है और अजय नाथ शाहदेव को हटिया से जिताना है। उन्होंने कहा कि अजय नाथ शाहदेव के पक्ष में हटिया की जनता एकजुट है। समाज के सभी वर्गो का हमे समर्थन मिल रहा है। साथ ही कहा कि राज्य में महागठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है।

वहीं भाजपा पर हमला करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी राज्य के एक लाख छत्तीस हजार करोड़ रुपया नहीं दे रही है। भाजपा की नजर राज्य के जल, जंगल और जमीन पर है। सहारा के मामले पर भी भाजपा के नेता झूठ बोल रहे है। सहारा के निवेशकों का पैसा लौटाने की मांग वे लोकसभा में उठायेंगे।

Related posts

चिन्मय विद्यालय में ‘तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0’, विशेषज्ञों ने छात्रों को दिया नशा–मुक्ति का संदेश

admin

सुदेश महतो की छवि धूमिल करने के प्रयास में हैं विरोधी : डॉ देवशरण भगत

admin

खनन टास्क फोर्स ने गोविंदपुर के 2 हार्ड कोक भट्ठों में की औचक जांच, मिला 3500 टन कच्चा कोयला व 400 टन हार्ड कोक

admin

Leave a Comment