झारखण्ड राँची राजनीति

सामाजिक विषयों पर व्यापक चिंतन की जरूरत : सुदेश

नितीश मिश्र

लोहरदगा/राँची (खबर आजतक): आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड के युवाओं को बड़े सपने देखने होंगे और शिक्षा व रोजगार पर ध्यान केंद्रित करना होगा। उन्होंने लव-कुश जयंती समारोह में कहा कि सामाजिक एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी को नए विचारों के साथ आगे बढ़ाना समय की माँग है।

उन्होंने युवाओं से वैचारिक और नैतिक रूप से मजबूत होने का आह्वान किया। समारोह में शिक्षा, खेल व कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को सम्मानित किया।

केन्द्रीय महासचिव संजय मेहता ने भी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, लैंगिक समानता और सामाजिक बदलाव की दिशा में योगदान देने पर बल दिया।

Related posts

सबों के सहयोग और टीम वर्क से शांतिपूर्ण हुआ मतगणना संपन्न: उपायुक्त

admin

आजसू पार्टी ने लिया झारखण्ड की वर्तमान गठबंधन की सरकार को बेदखल करने का संकल्प

admin

सीएमपीडीआई के 4 सेवानिवृत्त सदस्य हुए सम्मानित

admin

Leave a Comment