झारखण्ड दुर्घटना राँची

सिकिदरी थाना क्षेत्र के भुसूर जंगल मोड़ में भीषण सड़क हादसा, दो लोगों की स्पॉट डेथ, तीसरे ने भी तोड़ा दम

राँची(नितीश मिश्र): राजधानी राँची में शुक्रवार रात भीषण सड़क हादसा हुआ। इसमें दो लोगों की मौत पहले ही हो चुकी है। आज रिम्स में इलाज के दौरान हादसे में घायल रेखा ने भी दम तोड़ दिया। यह सड़क हादसा शुक्रवार की रात करीब आठ बजे राँची के अनगड़ा के सिकिदिरी थाना क्षेत्र के भूसूर जंगल मोड़ के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी 16 वर्षीय रेखा मुण्डा को प्राथमिक उपचार के बाद अनगड़ा सीएचसी से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया था। यहाँ शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हादसे में बाइक चला रहे 17 वर्षीय प्रिंस पाहन और बाइस सवार 16 वर्षीय गीता कुमारी ने भी अपनी जान गंवायी है।

Related posts

GGSESTC के 10 छात्रों का चेन्नई की राम फाईनेंस लिमिटेड में कैंपस सलेक्शन….

admin

अब सरकारी एग्जाम की तैयारी के लिए जिला प्रशासन मुहैया कराएगी फ्री कोचिंग

admin

कही ट्रैक्टर जब्त, कही ट्रैक्टर चालू ; बालू का खेल जिले में खुलेआम चालू

admin

Leave a Comment