खेल झारखण्ड राँची

सिली के दिव्यांग तीरंदाज जीतू राम बेदिया का भारतीय टीम में चयन

नितीश मिश्रा

राँची: बिरसा मुंडा तीरंदाजी एकेडमी, सिल्ली के दिव्यांग तीरंदाज जीतू राम बेदिया का चयन भारतीय टीम में हुआ है। वह एशिया यूथ पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। एकेडमी के संरक्षक एवं पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने उन्हें विश्वस्तरीय कंपाउंड धनुष भेंट कर सम्मानित किया और शुभकामनाएं दीं। रांची जिला तीरंदाजी संघ के सचिव चंचल भट्टाचार्य और बोकारो जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबिता देवी भी उपस्थित रहे।

एकेडमी की अध्यक्ष नेहा महतो ने कहा कि जीतू राम का चयन सिल्ली क्षेत्र और झारखंड के लिए गर्व का विषय है। सुदेश महतो ने उनकी मेहनत और हौसले को प्रेरणास्रोत बताया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और देश का नाम रोशन करने की कामना की।

Related posts

राँची : संतोष कुमार सोनी ने थामा जदयू का दामन

admin

वेदांता ईएसएल झारखंड के विकास में मदद करने की अपनी प्रतिबद्धता के साथ राज्य सरकार को समर्थन देना जारी रखेगी : सीईओ

admin

रोटरी क्लब चास ने कांवरियों के लिए लगाया सेवा शिविर

admin

Leave a Comment