झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई को रेयर अर्थ एलीमेंट्स गवेषण ब्लॉक का लाइसेंस

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : सीएमपीडीआई को राजस्थान के नवताला-देवीगढ़ रेयर अर्थ एलीमेंट्स (आरईई) गवेषण ब्लॉक के लिए आधिकारिक गवेषण लाइसेंस मिला है। हैदराबाद में राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन के तहत आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री किशन रेड्डी ने यह प्रमाण-पत्र प्रदान किया, जिसे कोल इंडिया अध्यक्ष पी.एम. प्रसाद, सीएमपीडीआई महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह और डॉ. आर.पी. सिंह ने ग्रहण किया।

यह उपलब्धि उच्च-तकनीकी, स्वच्छ ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र के लिए जरूरी खनिजों के स्वदेशी स्रोत सुनिश्चित करने की दिशा में अहम है। कोयला और लिग्नाइट से आगे बढ़ते हुए सीएमपीडीआई ने बाक्साइट गवेषण की तीन और आधार धातुओं पर एक परियोजना सफलतापूर्वक पूरी की है। साथ ही मैग्नेटाइट ब्लॉक में कार्य प्रगति पर है।

Related posts

रेफरल अस्पताल की विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए दीपिका पांडेय सिंह की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

admin

विश्व ब्राह्मण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सी पांडेय राँची पहुँचे, हुआ भव्य स्वागत

admin

अभाविप राँची महानगर ने बंगाल सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च निकालकर किया पुतला दहन

admin

Leave a Comment