झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई ने टाटा कैंसर केयर फाउंडेशन के साथ किया एमओए, गरीब मरीजों को मिलेगा लाभ

नितीश मिश्रा

राँची (ख़बर आजतक) : सीएमपीडीआई ने निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत मुंबई स्थित टाटा कैंसर केयर फाउंडेशन (टीसीसीएफ) के साथ समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया। इस एमओए का उद्देश्य राँची कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (आरसीएचआरसी) में सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित वर्ग को सहायता प्रदान करना है।

परियोजना के माध्यम से झारखंड के ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर तबके को विश्वस्तरीय कैंसर उपचार सस्ती और सुलभ दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। समझौते पर सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (सीएसआर) संदीप कुमार भगत और टीसीसीएफ के मुख्य वित्त अधिकारी कुमार नंदुला ने हस्ताक्षर किए। इस सीएसआर पहल से झारखंड के लगभग 2900 लाभार्थियों के लाभान्वित होने की उम्मीद है।

Related posts

डीटीओ और एमवीआइ ने की धनबाद पब्लिक स्कूल में वाहनों की जांच

admin

बैज-अलंकरण के साथ डीपीएस बोकारो में नए छात्र-परिषद ने संभाली जिम्मेदारी

admin

कुरमी हुँकार महारैली प्राकृतिक पूजक मूल आदिवासियों का हकमारी वाला रैली: फूलचंद तिर्की

admin

Leave a Comment