झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई ने पाँच सरकारी स्कूलों में ‘पंच तत्व स्कूल परिवर्तन कार्यक्रम’ किया शुरू

नितीश मिश्र

राँची(खबर_आजतक): सीएमपीडीआई ने रांँची के काँके प्रखंड के 5 सरकारी स्कूलों में “पंच तत्व स्कूल परिवर्तन कार्यक्रम” लागू करने हेतु संस्था यथासंभव प्रयास सम्पूर्ण विकास (वाईपीएसवी) के साथ एक एमओए पर हस्ताक्षर किया।

परियोजना का उद्देश्य लगभग 1500 विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल, सौर ऊर्जा, मासिक धर्म स्वच्छता सहायता, पोषण पूरकता और स्मार्ट कक्षाओं जैसी सुविधाएँ प्रदान करना है।

सीएमपीडीआई सीएसआर निधि से 32.73 लाख की स्वीकृति दी गई है। यह परियोजना छह माह में पूरी होकर स्कूलों को संचालन-रखरखाव सहित सौंप दी जाएगी।

यह पहल सीएमपीडीआई की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाती है।

Related posts

नौशाद आलम से मिला झारखण्ड पुलिस एसोसिएशन का शिष्टमंडल, सअनि से पुअनि में हुई पुलिसकर्मियों की प्रोन्नति पर दी बधाई

admin

पूर्व विधायक योगेंद्र प्रसाद ने 100 KVA के ट्रांसफॉर्मर का किया उद्घाटन…ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत

admin

गोमिया : सीएमडी पी एम प्रसाद को कोल इंडिया चेयरमैन बनाए जाने पर यूनियन के महामंत्री फौजी ने दी बधाई…

admin

Leave a Comment