झारखण्ड राँची

सीएमपीडीआई में ‘‘प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयारी से जुड़े मुद्दों के समाधान’’ पर दो दिवसीय कार्यशाला

राँची (खबर आजतक): सीएमपीडीआई के ‘‘कोयल हाल’’ में 8-9 सितंबर को ‘‘प्रोजेक्ट रिपोर्ट (पीआर) की तैयारी से संबंधित मुद्दों का समाधान’’ विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। उद्घाटन निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/पीएंडडी/आरडीएंडटी) अजय कुमार एवं महाप्रबंधक (समन्वय) राजीव कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया। कार्यशाला में महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष एवं अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सत्र में विशेषज्ञों ने समयबद्ध एवं उच्च गुणवत्ता वाली प्रोजेक्ट रिपोर्ट की महत्ता पर जोर दिया, जो परिचालन योजनाओं को गति देने, संसाधनों के बेहतर उपयोग और कोयला खनन क्षेत्र में प्रभावी निर्णय लेने में सहायक होती है। कार्यशाला में सीएमपीडीआई के योजनाकारों व तकनीकी विशेषज्ञों ने पीआर तैयार करने में आने वाली चुनौतियों, सर्वोत्तम प्रथाओं और मानकों को बेहतर बनाने की रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की।

Related posts

ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेला में सेवा देने हेतू सेवादल की दूसरी बैठक संपन्न, मिली जिम्मेदारी

admin

आईएचएम राँची ने खाद्य (एड़ीबल) कटलरी डिजाइन प्रतियोगिता” में शीर्ष 7 संस्थानों में बनायी जगह

admin

श्री महाकाली पुजा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन सम्पन्न, बबलू वर्मा ने किया भूमि पूजन

admin

Leave a Comment