झारखण्ड राँची राजनीति

सीता सोरेन प्रकरण पर काँग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने रखा अपना पक्ष, कहा – “झूठे विडियो के सहारे चल रहा सियासी खेल”

नितीश मिश्र, राँची

राँची(खबर_आजतक): सीता सोरेन प्रक्ररण पर काँग्रेस विधायक डॉ इरफान अंसारी ने अपना पक्ष रखा है। सोशल मीडिया पर अपना वीडियो जारी कर कहा है कि झूठे वीडियो के सहारे सियासी खेल चल रहा है। भाजपा और सीता सोरेन के खिलाफ 100 करोड़ का मानहानि का दावा करेंगे।

साथ ही चुनाव आयोग से भी इसकी शिकायत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि भाजपा और सीता सोरेन द्वारा मेरे वीडियो को काट-छांट कर गलत तरीके से पेश किया गया है। ओरिजिनल वीडियो में मैंने सीता सोरेन का नाम तक नहीं लिया, फिर भी भाजपा की चालबाजियों में मेरे खिलाफ झूठ फैलाने के लिए वीडियो को क्रॉप कर पेश किया जा रहा है।

Related posts

हेमंत सरकार के एक वर्ष पर आजसू–भाजपा का संयुक्त प्रहार: भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और कुप्रबंधन के आरोप

admin

लंबित मामलों का जल्द होगा निष्पादन : मुमताज अंसारी

admin

राँची : बी.टेक 7th सेमेस्टर की परीक्षा तिथि आगे बढ़ाने की माँग को लेकर सौपा ज्ञापन

admin

Leave a Comment