Uncategorized

सीसीएल मुख्यालय में 123 कर्मियों को गरिमामय विदाई, सेवाकाल की यादें हुईं ताजा

राँची : रांची स्थित सीसीएल मुख्यालय में शनिवार को भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर फरवरी 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले 123 कर्मियों को गरिमापूर्ण विदाई दी गई। मुख्यालय से तीन कर्मियों—बृज मोहन रजक (एम एंड एस), गीता सिंह (मानव संसाधन) एवं बंधन उरांव (सिक्योरिटी)—को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
बरका-सयाल, पिपरवार, अरगड़ा, एनके, कथारा, ढोरी, रजरप्पा सहित विभिन्न क्षेत्रों के कर्मियों को भी उनके-अपने कार्यस्थलों पर विदाई दी गई। समारोह में सेवाकाल की स्मृतियों पर आधारित लघु फिल्म का प्रदर्शन हुआ।
मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (अधिकारी स्थापना/कल्याण) संजय ठाकुर ने सेवानिवृत्त कर्मियों के समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों व परिजनों की उपस्थिति रही। सभी को शॉल, पुष्पगुच्छ व स्मृति-चिह्न भेंट किए गए।

Related posts

आदिवासी एकता महारैली तय करेगी आदिवासियों की दिशा: लक्ष्मीनारायण मुंडा

admin

कोल इंडिया के सीएसआर सहयोग से आईआईटी बॉम्बे की ‘जीवोदया’ परियोजना को रेशम उत्पादन में बड़ी सफलता

admin

बोकारो के सात तकनीकी पदाधिकारी 4th सेफ एथलेटिक चैंपियनशिप में झारखंड का करेंगे प्रतिनिधित्व

admin

Leave a Comment