झारखण्ड राँची

सीसीएल में सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 का सम्मान–सह–समापन समारोह सम्पन्न

नितीश मिश्रा

रांची (खबर आजतक) : सीसीएल मुख्यालय में सतर्कता जागरूकता अभियान 2025 के सम्मान–सह–समापन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, कोल इंडिया गीत और डीएवी गांधीनगर के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत से हुई। समारोह में सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह, निदेशकगण और मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

अभियान के दौरान आयोजित गतिविधियों पर आधारित एक विशेष वीडियो प्रदर्शित किया गया। सीवीओ पंकज कुमार ने रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रमों को कर्मचारियों की सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक बताया।
सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने सतर्कता को व्यवहार में उतारने की आवश्यकता पर बल देते हुए बताया कि इस वर्ष 1150 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो सीसीएल परिवार की संवेदनशीलता दर्शाता है।

समारोह में “विजी ज्ञान वॉल्यूम-2” का विमोचन किया गया और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं—“सीसीएल के लाल”, “सीसीएल की लाडली”, कर्मियों व बच्चों को सम्मानित किया गया। अंत में कवि सम्मेलन ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Related posts

आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार में ऑन द स्पॉट निपटारा

admin

सीएमपीडीआई ने एचएलएल प्रबंधन अकादमी
(एचएमए) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

admin

Annual Blood Donation Camp organised in ESL Steel Limited’s Siyaljori Plant premises

admin

Leave a Comment