झारखण्ड राँची राजनीति

सुदेश महतो ने नितिन नबीन से की मुलाकात, एनडीए को मजबूत करने पर चर्चा

राँची : नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पूर्व उप-मुख्यमंत्री सह आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो के बीच औपचारिक मुलाकात हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली भेंट थी। सुदेश महतो ने नितिन नबीन को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में राष्ट्रीय स्तर पर एनडीए और सशक्त होगा।


बैठक के दौरान झारखंड में एनडीए की संगठनात्मक मजबूती, आगामी राजनीतिक रणनीतियों और कार्यकर्ताओं के समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आसन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।
मुलाकात के बाद सुदेश महतो ने ‘एक्स’ पर लिखा कि राष्ट्रहित सर्वोपरि रखते हुए एनडीए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएगा

Related posts

जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में 62 मामलों का मौक़े पर ही निष्पादन

admin

नेतरहाट फील्ड फायरिंग रेंज को अधिकारिक तौर पर बंद करें सरकार : विजय नायक

admin

बोकारो चेंबर ऑफ कॉमर्स ने एसपी से मुलाक़ात कर विधि व्यवस्था के संबंध में सौंपा ज्ञापन

admin

Leave a Comment