Uncategorized

सुनील साहू के निर्देश पर अजहर आलम द्वारा की गई संगठन विस्तार की पाँचवी सूची जारी

30 सितम्बर को राजभवन के समक्ष एकदिवसीय महाधरना देगी लोकहित अधिकार पार्टी

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): लोकहित अधिकार मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुनील साहू के निर्देशानुसार प्रधान महासचिव मो अजहर आलम के द्वारा संगठन विस्तार की पाँचवीं सूची जारी की गई। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि हटिया विधानसभा राँची निवासी हजारी प्रसाद साहू पूर्व दिनों अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर लोकहित अधिकार पार्टी में शामिल हुए। इनको प्रदेश सचिव सह हटिया विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी मनोनीत किया गया है।

गढ़वा जिला भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से जयराम पासवान पूर्व दिनों आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव पद से त्यागपत्र देकर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लोकहित अधिकार पार्टी में शामिल हुए। इनको पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

पलामू जिला पाँकी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेसी नेता विश्वनाथ साहू पूर्व दिनों अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी में शामिल हुए। इनको को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह पाँकी विधानसभा क्षेत्र का चुनाव प्रभारी तथा बरहेट विधानसभा क्षेत्र के निवासी गंगा राम मालतो को भी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत किया गया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरिनाथ साहू ने कहा कि लोकहित अधिकार पार्टी का संगठन विस्तार बहुत तेजी से हो रहा है। झारखण्ड के सभी जिला में पार्टी से जुड़ने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इधर सहारा इंडिया समेत अन्य नन बैंकिंग कम्पनियों में डुबा हुआ धनराशि आम जनता को वापस दिलाने के लिए राज्यपाल के समक्ष 30 सितम्बर को महाधरना भी दिया जाएगा।

Related posts

मंडल रेल प्रबंधक/आसनसोल ने बहु-विषयक क्षेत्रीय रेलवे प्रशिक्षण संस्थान (एमडीजेडआरटीआई), भूली का निरीक्षण किया

admin

गोमिया विधानसभा से जेएमएम प्रत्याशी योगेंद्र प्रसाद महतो ने नामांकन दाखिल किया,नामांकन में लोगों कि उमड़ी भीड

admin

राँची : जमीन घोटाले मामले में रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन गिरफ्तार

admin

Leave a Comment