Uncategorized

सूर्या हांसदा के श्राद्ध में पहुँचे चम्पाई सोरेन, सीबीआई जाँच की माँग

नितीश मिश्र

गोड्डा/राँची(खबर_आजतक): पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन स्व. सूर्या हांसदा के श्राद्ध में शामिल हुए और उनके एनकाउंटर को फर्जी करार देते हुए सीबीआई जांच की माँग की। गाँव पहुँचने पर छात्रों ने “सीबीआई जाँच हो” जैसी तख्तियों के साथ स्वागत किया।

चम्पाई सोरेन ने कहा कि सूर्या समाज सुधारक थे, जो खनन माफिया के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। उनके खिलाफ दर्ज अधिकांश मामले झूठे थे और कई में वे बरी हो चुके थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने साजिश के तहत हिरासत में लेकर उनकी हत्या कर एनकाउंटर का रूप दे दिया।

चम्पाई सोरेन ने राज्य की न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए इसे आदिवासी-मूलवासी विरोधी रवैया बताया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिया।

Related posts

पदोन्नति उपरांत बीएसएल में अधिशासी निदेशकों ने संभाला पदभार

admin

राँची में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: अनेक संस्थानों में विविध आयोजनों के साथ योग का संदेश

admin

हमारे सभी उम्मीदवार JLKM के सिंबल पर लड़ेंगे विधानसभा का चुनाव: जयराम महतो

admin

Leave a Comment