Uncategorized

सेल ने दिसंबर 2025 में रचा इतिहास, 2.1 मिलियन टन बिक्री के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

नई दिल्ली : देश की महारत्न सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी और अग्रणी इस्पात उत्पादक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने दिसंबर 2025 में 2.1 मिलियन टन (अनंतिम) बिक्री दर्ज कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह दिसंबर 2024 की 1.5 मिलियन टन बिक्री की तुलना में लगभग 37 प्रतिशत अधिक है और दिसंबर माह का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
इस दौरान सेल ने विभिन्न उत्पाद श्रेणियों और बिक्री माध्यमों में नए रिकॉर्ड बनाए, साथ ही इन्वेंट्री में भी उल्लेखनीय कमी आई। समय पर डिलीवरी, ग्राहक-केंद्रित रणनीति और ब्रांडिंग पहलों का इस उपलब्धि में अहम योगदान रहा।
अप्रैल से दिसंबर 2025 के बीच सेल की कुल बिक्री 14.7 मिलियन टन रही, जो पिछले वर्ष की समान अवधि से लगभग 17 प्रतिशत अधिक है। घरेलू बाजार के साथ-साथ निर्यात में वृद्धि ने वैश्विक स्तर पर सेल की मजबूत उपस्थिति को दर्शाया है।

Related posts

साईं नाथ विश्वविद्यालय में ’’महिलाओं पर हिंसाः पुलिस की पहुँच और समस्याएँ’’ विषय पर सेमिनार का आयोजन

admin

एमईसीओएन में दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 11 नवंबर से

admin

पढ़ाई में एकाग्रता के लिए आनंदयुक्त वातावरण आवश्यक : डॉ. गंगवार

admin

Leave a Comment