झारखण्ड राँची

सेल सैटेलाइट टाउनशिप में “आयरन हेवन जिम” का शुभारंभ

नितीश मिश्रा

राँची : रांची के सेल सैटेलाइट टाउनशिप स्थित इस्पात एग्जीक्यूटिव हॉस्टल की दूसरी मंजिल पर अत्याधुनिक जिम “आयरन हेवन जिम” का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन एस.के. वर्मा, कार्यपालक निदेशक (सेट) ने सुनीता वर्मा के साथ किया। इस अवसर पर दीपक जैन, कार्यपालक निदेशक (डिजिटल), संजय धर, कार्यपालक निदेशक (एमटीआई), चीफ जनरल मैनेजर, विभागाध्यक्ष तथा सेल रांची के परिवारजन उपस्थित रहे।
नव स्थापित जिम में आधुनिक फिटनेस उपकरण लगाए गए हैं, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकेगा। यह पहल कर्मचारी कल्याण और समग्र विकास के प्रति सेट की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। कार्यक्रम का आयोजन सेट की स्पोर्ट्स समिति द्वारा किया गया।

Related posts

टेंडर हर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गार्गी मंजू सम्मान समारोह का आयोजन, बोले राज्यपाल ‐ “शिक्षक बच्चों के भविष्य के निर्माता और मार्गदर्शक”

admin

पलामू चेंबर ऑफ कॉमर्स की महिला इकाई द्वारा महिला उद्यमियों के लिए उद्यमी विकास संगोष्ठी का आयोजन

admin

विश्व आदिवासी दिवस पर राजद कार्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम 10 को

admin

Leave a Comment