झारखण्ड राँची

सोमा मुंडा हत्याकांड में गिरफ्तारी के विरोध में पालकोट में प्रतिवाद मार्च


राँची: गुमला जिले के पालकोट प्रखंड में सोमा मुंडा हत्याकांड में लाल देवब्रत नाथ शाहदेव की गिरफ्तारी के विरोध में ग्रामीणों ने प्रतिवाद मार्च निकाला। सैकड़ों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे और पुलिस कार्रवाई के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने गिरफ्तारी को फर्जी बताते हुए सोमा मुंडा के वास्तविक हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की।
ग्रामीणों ने कहा कि देवब्रत शाहदेव, जिन्हें राजा साहेब के नाम से जाना जाता है, गरीब और असहाय लोगों की आवाज रहे हैं। उनका दावा है कि उन्होंने समाज हित में हजारों एकड़ जमीन दान की है, इसलिए उन पर जमीन के लिए हत्या का आरोप निराधार है।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि देवब्रत शाहदेव को शीघ्र रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। महिलाओं ने भी प्रदर्शन में भाग लेते हुए कहा कि राजा साहेब ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कार्यों में अहम योगदान दिया है, ऐसे व्यक्ति को फंसाना गलत है।

Related posts

गुरु गोबिंद सिंह टेक्निकल कैंपस में बीटेक अंतिम वर्ष के प्रोजेक्ट वायवा का सफल आयोजन

admin

पेटरवार : बुंडू मुखिया निहारिका सुकुर्ति ने जलजमाव की समस्या लेकर गिरीडीह सांसद को लिखा पत्र

admin

राजेश कच्छप ने मूसलाधार बारिश से गिरे दर्जनों कच्चे मकान प्रभावित क्षेत्र की किया दौरा

admin

Leave a Comment