झारखण्ड राँची

स्वतंत्रता दिवस से पहले ‘हर घर तिरंगा’ अभियान पर आरोप प्रत्यारोप

नितीश मिश्र, राँची

राँची (खबर आजतक): काँग्रेस विधायक सुरेश बैठा ने आरोप लगाया कि भाजपा का दिखावा करने से कुछ हासिल नहीं होता। उन्होंने कहा कि हमारे दिल में तिरंगा बसा हुआ है, लेकिन भाजपा की सहयोगी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नागपुर कार्यालय में आज तक तिरंगा लहराते नहीं देखा गया। सुरेश बैठा के अनुसार राष्ट्रभक्ति केवल कार्यक्रमों और प्रचार से नहीं, बल्कि दिल से जुड़ी होती है।

कांग्रेस के इस बयान पर भाजपा ने तुरंत प्रतिक्रिया दी। प्रदेश प्रवक्ता अजय शाह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा किसी राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक की जनभावना है, जिसमें मोहल्लों के युवा भी उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की एक सांसद संसद भवन में फिलिस्तीन का झंडा लेकर चलती हैं और अब भाजपा से राष्ट्रभक्ति पर सवाल कर रही हैं।

स्वतंत्रता दिवस से पहले का यह अभियान झारखंड में राजनीतिक दलों के बीच एक बार फिर वैचारिक टकराव का कारण बन गया है। कांग्रेस जहां भाजपा और आरएसएस की राष्ट्रभक्ति पर सवाल उठा रही है, वहीं भाजपा इसे जनता का उत्सव बताते हुए कांग्रेस की आलोचना कर रही है।

Related posts

Fusion of Culture and Tradition marks the beginning of New Session at DPS Bokaro

admin

उत्क्रमित मध्य विद्यालय बांध के सहायक अध्यापक ओमशंकर रजक पर अनुशासनात्मक कार्रवाई, पद से हटाए गए

admin

पारस एचईसी हॉस्पिटल में कैंसर सर्वाइवर्स मीट, 50 योद्धाओं को सम्मान

admin

Leave a Comment