झारखण्ड राँची

स्व. रामकृपाल सिंह के निधन पर झारखंड चैम्बर ने जताया शोक

नितीश मिश्रा


रांची (ख़बर आजतक) : राम कृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन प्रा. लि. के संस्थापक एवं देश के जाने-माने इंफ्रास्ट्रक्चर उद्यमी स्व. रामकृपाल सिंह के निधन पर फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने गहरा शोक व्यक्त किया है। चैम्बर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा एवं महासचिव रोहित अग्रवाल ने संयुक्त बयान में कहा कि स्व. रामकृपाल सिंह का निधन झारखंड ही नहीं, बल्कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर और खनन क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है।


अध्यक्ष ने उन्हें राष्ट्र निर्माण का सच्चा शिल्पकार बताया, जबकि महासचिव ने उनके जीवन को अनुशासन, कर्मठता और उद्यमशीलता की मिसाल कहा। उन्होंने कहा कि स्व. रामकृपाल सिंह द्वारा स्थापित मूल्य और सृजित रोजगार आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। चैम्बर ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Related posts

जंगली हाथियों की झुंड ने किसानों के खेतों में लगाए गए फसलों को कुचल कर किया बर्बाद

admin

पेटरवार में होली शांति व सौहार्दपूर्ण वातवरण में हुआ सम्पन्न

admin

झरिया में ब्लड बैंक की स्थापना के लिए देंगे 50 लाख रूपए : सांसद ढुलू महतो

admin

Leave a Comment