अपराध झारखण्ड बोकारो

बोकारो के हरला में पॉलट्री फार्म की आड़ में बेचा जा रहा था शराब, 450 लीटर शराब के साथ संचालक गिरफ्तार

नितेश वर्मा, बोकारो

बोकारो (ख़बर आजतक) : उपायुक्त बोकारो श्रीमती विजया जाधव के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त उत्पाद बोकारो के मार्गदर्शन में गुरुवार देर रात जिला उत्पाद बल के सहयोग से एवं हरला थाना के साथ पचौरा गाँव हरला थाना अंतर्गत एक पॉलट्री फार्म में छापामारी की गई।

छापामारी के क्रम में पॉलट्री फार्म के मालिक रंजीत कुमार मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया एवं अन्य अभियुक्त प्रदीप कुमार मंडल पर उत्पाद अधिनियम की सूसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया गया।

मौके से 450 लीटर स्पिरिट ( 10 प्लास्टिक के जरकीन में) जब्त किया गया। छापेमारी दल में उत्पाद अवर निरीक्षक श्री सन्नी तिर्की समेत अन्य शामिल थे।

Related posts

राज्यपाल साहेबगंज जिला के बरहेट स्थित पंचकठिया में वीर शहीद सिद्धो कान्हो की स्मृति में निर्मित क्रान्ति स्थल पर जाकर हूल क्रान्ति के अमर महानायकों को अर्पित की श्रद्धांजलि

admin

बोकारो : चैन छिनतई की घटना को अंजाम देने वाला अपराधी तथा खरीदने वाला दुकान संचालक गिरफ्तार

admin

बोकारो जिले में कोयला तस्करी का खुलासा : ट्रक सहित 45 टन अवैध कोयला जब्त

admin

Leave a Comment