झारखण्ड राँची राजनीति

हेमंत सरकार के एक वर्ष पर आजसू–भाजपा का संयुक्त प्रहार: भ्रष्टाचार, बेरोज़गारी और कुप्रबंधन के आरोप

नितीश मिश्रा

राँची : हेमंत सोरेन सरकार के एक वर्ष पूरा होने पर आजसू और भाजपा दोनों ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। आजसू प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने छह वर्षों को “काला अध्याय” बताते हुए कहा कि राज्य में सिस्टम फेल, विकास ठप और कोयला–बालू–जमीन माफिया का बोलबाला है। गरीबों को घर, छात्रों को छात्रवृत्ति और युवाओं को रोजगार नहीं मिला, जबकि भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ी है।

भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने कहा कि सरकार जश्न मना रही है, जबकि जनता बेहाल है। उन्होंने रोजगार, अपराध वृद्धि, भ्रष्ट अधिकारियों की बहाली, विवादित डीजीपी नियुक्ति, विदेश दौरों के लाभ और आदिवासियों पर अत्याचार जैसे मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा। दोनों दलों ने सरकार पर जनादेश की अवहेलना और जनहित की उपेक्षा का आरोप लगाया।

Related posts

प्रतुल शाहदेव ने काँग्रेस पर साधा निशाना, कहा ‐ ड्रामेबाजी और नौटंकी से बाज नहीं आ रही काँग्रेस

admin

आजसू सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने लोकसभा में उठाया छात्रवृत्ति का मुद्दा

admin

Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना के 32 नए मामले आए सामने, एक्टिव केस बढ़कर हुए 148, जानिए देश का हाल

admin

Leave a Comment