झारखण्ड राँची राजनीति

हेमंत सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर आजसू का हमला, प्रवीण प्रभाकर ने उठाए रोजगार और छात्रवृत्ति के सवाल

नितीश मिश्रा

रांची: हेमंत सरकार के द्वितीय कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार के 10 लाख नौकरी देने और लंबित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति जारी करने के वादों पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

श्री प्रभाकर ने आरोप लगाया कि सरकार मात्र 9 हजार नियुक्ति पत्र बांटकर अपनी उपलब्धि गिना रही है, जबकि चुनाव में 10 लाख नौकरियों का वादा किया गया था। उन्होंने कहा कि एससी, एसटी, ओबीसी छात्रों की छात्रवृत्ति दो वर्षों से लंबित है, जिससे छात्र आंदोलन को मजबूर हैं।

उन्होंने किसान ऋण माफी, मईया योजना, बेरोज़गारी भत्ता और भ्रष्टाचार मुक्त शासन के वादों को भी अधूरा करार देते हुए कहा कि झारखंड में कोयला-बालू की लूट और जमीन माफियाओं का असर लगातार बढ़ा है।

Related posts

केंद्रीय सरना समिति का प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में डॉ आशा लकड़ा व संजय सेठ को करमा महोत्सव में शामिल होने हेतू किया आमंत्रित

admin

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना जन्माष्टमी उत्सव

admin

विधायक अंबा प्रसाद ने विधानसभा में कहा – विगत 2 वर्ष से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का नहीं मिल रहा लाभगरीबों को आवास योजना प्रदान कराने के लिए केंद्र सरकार से पत्राचार कर किया जाए ठोस पहल

admin

Leave a Comment