झारखण्ड राँची राजनीति

हेमंत सरकार को पद समाप्ति पत्र बाँटना चाहिए: आदित्य साहू

नितीश मिश्रा

राँची : भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष एवं सांसद आदित्य साहू ने हेमंत सरकार पार्ट–2 की पहली वर्षगांठ पर आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सरकार करोड़ों रुपये विज्ञापन और आयोजनों पर खर्च कर अपनी पीठ थपथपा रही है, जबकि जिन नियुक्तियों का ढिंढोरा पीटा जा रहा है, उनमें अधिकांश वेकेंसी पूर्ववर्ती रघुवर सरकार के समय की हैं, जिन्हें हेमंत सरकार ने वर्षों तक कानूनी प्रक्रियाओं में उलझाए रखा।
साहू ने आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन योजनाओं को लटकाने-भटकाने में ही विश्वास करता है और जनता के कल्याण से इसका कोई सरोकार नहीं है। 10 लाख नौकरी का वादा करने वाली सरकार 10 हजार से कम नियुक्तियों का जश्न मना रही है, जबकि सत्ता में आते ही दो लाख से अधिक सरकारी पद समाप्त कर दिए गए।
उन्होंने कहा कि युवा हताश-निराश हैं, जेएसएससी-सीजीएल परीक्षाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं और न बेरोजगारी भत्ते पर चर्चा हो रही, न परीक्षा कैलेंडर का पता। ऐसे में यह नियुक्ति पत्र वितरण समारोह बेरोजगार युवाओं के लिए जले पर नमक छिड़कने जैसा है।

Related posts

राँची: झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एवं टाटा मोटर्स लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ की गई वार्ता, कहा ‐ झारखण्ड से टाटा कंपनी का गहरा लगाव जो हमारे लिए गर्व की बात

admin

बदलते समय के साथ शिक्षकों-शिक्षिकाओं की चुनौतियाँ बढ़ी है और बच्चों की जिम्मेदारियाँ भी: बंधु तिर्की

admin

अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सम्मानित किए गए सुखदेव भगत

admin

Leave a Comment