झारखण्ड राँची राजनीति

हेमन्त परिवार के हुए भाजपाई नेता

नितीश_मिश्र

राँची(खबर_आजतक): झामुमो के निति-सिद्धांत, पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के मार्गदर्शन एवं पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन के नेतृत्व पर आस्था व्यक्त करते हुए भाजपा की पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक लुईस मरांडी, पूर्व विधायक घाटशिला लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक बहरागोड़ा कुणाल षाड़ंगी, सरायकेला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महली, पूर्वी सिंहभूम के भाजपा जिलाध्यक्ष बारी मुर्मू, भाजपा नेता बास्को बेसरा पार्टी में शामिल हुए।

इस अवसर पर पार्टी के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त सोरेन ने सभी को पार्टी का अंगवस्त्र पहना कर पार्टी में शामिल किया।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पार्टी के केन्द्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय एवं बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती उपस्थित थे।

Related posts

विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर सीमावर्ती राज्य पश्चिम बंगाल के उच्च अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

admin

टुंडी में आजसू पार्टी का मिलन समारोह आयोजित, जिप सदस्य मो. इसराफिल ने थामा पार्टी का दामन

admin

डीएवी नीरजा सहाय के विद्यार्थियों ने की छठ घाट की साफ़-सफ़ाई

admin

Leave a Comment