झारखण्ड राँची राजनीति

हेमन्त सोरेन और एन चंद्रशेखरन की प्रेस वार्ता: झारखंड में नई टेक्नोलॉजी आधारित निवेश की घोषणा


राँची (ख़बर आजतक) : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में टाटा सन्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में प्रेस वार्ता कर झारखंड में नए निवेश की घोषणा की। उन्होंने बताया कि टाटा समूह राज्य में नई टेक्नोलॉजी आधारित निवेश करेगा, जिसमें उन्नत उत्पादन प्रणाली और प्रदूषण नियंत्रण पर विशेष ध्यान होगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि टाटा समूह ने अपने सफर की शुरुआत झारखंड से की थी और आज भी राज्य व देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह साझेदारी आगे और मजबूत होगी।


एन चंद्रशेखरन ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य में निवेश अनुकूल माहौल तैयार हो रहा है। नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज की स्थापना, सीएसआर का विस्तार और युवाओं के कौशल विकास में राज्य सरकार के साथ मिलकर काम किया जाएगा।

Related posts

आईआइसीएम में कैपेसिटी बिल्डिंग पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का अयोजन

admin

हरिजन आदिवासी विकास उच्च विद्यालय के सभी विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित कर विद्यालय का बढ़ाया मान

admin

झखराटांड़ में भारी बारिश से गिरा कच्चा मकान, बाल बाल बचे परिवार

admin

Leave a Comment